पटना , अप्रैल 22 -- िहार मछली उत्पादन में न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि निर्यात की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, राज्य से 39.07 हजार टन मछलियां बाहर भेजी गई हैं, जिसमें नेपाल, सिलीगुड़ी, लुधियाना, अमृतसर, बनारस, गोरखपुर, देवरिया, कप्तानगंज, रांची तथा गोड्डा आदि प्रमुख शहर शामिल हैं।
बिहार में उत्पादित मछलियों की मांग राज्य के बाहर लगातार बढ़ रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बिहार से होने वाला मछलियों का निर्यात और बढ़ेगा। बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछलियों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए तेजी से प्रयास कर रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि राज्य में मत्स्यिकी एवं जलकृषि के विकास की असीम संभावनाएं हैं। मछली पालन के जरिए कम भूमि में अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार कृषि रोडमैप के जरिए मछली पालन को लगातार गति दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित