दरभंगा , मई 12 -- प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं मखाना विशेषज्ञ प्रो. विद्यानाथ झा ने कहा कि मखाना केवल बिहार की सांस्कृतिक और कृषि पहचान भर नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण रोजगार, महिला सशक्तिकरण, पोषण सुरक्षा तथा राज्य की जलीय अर्थव्यवस्था का सशक्त आधार बन चुका है।
प्रो. झा ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग में आयोजित "मखाना इज ए सुपरफूड एंड ए बेसिस ऑफ एक्यूटिक इकॉनोमी ऑफ बिहार" विषयक व्याख्यान को संबोधित करते हुए मखाना उत्पादन की वैज्ञानिक प्रक्रिया, उसके औषधीय एवं पोषण संबंधी गुणों तथा बिहार की अर्थव्यवस्था में उसकी बढ़ती भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित