अलवर , जून 21 -- राजस्थान में अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में मदनपुरी गांव में एक मकान को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबाला जाटव 18 जून को अपने पीहर भिवाड़ी गई हुई थी जब 20 जून को आकर देखा तो अज्ञात चोर घर में घुसकर कीमती सामान ले गए।

पीड़ित राजबाला जाटव ने पुलिस को बताया कि चोर घर से बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी हुए सामान में कई जोड़ी सोने के हार, अंगूठियां, टॉप्स, चेन, नथ, कानों के जेवर, चांदी की पायजेब, कड़ियां, सिक्के सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित