श्रीगंगानगर , जनवरी 27 -- राजस्थान में बीकानेर जिले श्रीकोलायत थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर एक क्विंटल 57 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है।
बीकानेर के पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मंगलवार को बताया कि जिला पुलिस के विशेष दल (डीएसटी) ने श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के गांव रावनेरी के वार्ड नंबर चार में एक खुफिया सूचना के आधार पर 26 जनवरी को छापा मारा। इस मकान से एक क्विंटल 56 किलो 960 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि इस मकान से मोतीलाल ब्राह्मण (22) को गिरफ्तार किया गया है। मकान मोतीलाल का ही बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित