भरतपुर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में अशोक विहार कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक बंद मकान में आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
आग की घटना के समय पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में गये हुए थे। दमकल सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आग लगने के समय मकान मालिक अशोक शर्मा के बंद घर में आग तेजी से फैल गयी, जिससे घर के अंदर रखा फर्नीचर, टीवी, फ्रिज, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी भी आग की चपेट में आ गये।
सूत्रों ने बताया कि आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख दमकल को सूचना दी, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित