पटना , जनवरी 14 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को शामिल हुये।
3 एम. स्टैंड रोड, पटना स्थित आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वामी विवेकानंद और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण पारंपरिक उत्साह और सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
मकर संक्रांति कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक श्याम रजक सहित कई अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि और अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने एक- दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनायें दीं और पारंपरिक तरीके से पर्व का उल्लासपूर्वक आयोजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित