मऊ , अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 43 टीमों का गठन कर 48 स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 1400 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की गई।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 390 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया। इसके अलावा अन्य वाहन चालकों को हिदायत देते हुए यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित