मऊ , मार्च 6 -- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में साइबर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 49 हजार रुपये वापस कराए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा थाना मुहम्मदाबाद गोहना के निर्देशन में साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच की गई। शिकायतकर्ता अविनाश यादव निवासी क्यामपुर थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा एपीके फाइल भेजकर उनके साथ 49 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई।

जांच के दौरान साइबर पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए ठगी की गई 49 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक को डाउनलोड न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित