मऊ , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते से निकाले गए 35 हजार रुपये पुलिस ने वापस कराए हैं।
पुलिस सूत्रों ने शुकवार को बताया कि घोसी थाना क्षेत्र निवासी खुर्शीद अहमद से फर्जी रिश्तेदार बनकर मोबाइल के माध्यम से ठगी की गई थी। आरोपियों ने उनके खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिए थे। साइबर क्राइम पुलिस की कार्रवाई के बाद पीड़ित की रकम वापस करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित