मऊ , अप्रैल 2 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने स्थित एक दुकान में दीवार काटकर बीती रात चोरों ने 50 लाख रुपये के मोबाइल फोनों पर अपना हाथ साफ कर दिया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शहर कोतवाली के सारहु पुलिस चौकी के सामने स्थित बालाजी टेलीकॉम सेंटर में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा दुकान के पीछे से दीवार काटकर व्यापक पैमाने पर मोबाइल चोरी कर ली गई। दुकान के मालिक राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि चोरी गई कुल मोबाइल की कीमत लगभग 50 लाख रुपए रही है।
इस संबंध में नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि चोरी की अनावरण के लिए शहर कोतवाल की नेतृत्व में कुल चार टीमें गठित की गई है। शीघ्र ही इस घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित