मऊ , अगस्त 10 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक नवविवाहित युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक की शादी महज दो माह पहले हुई थी।
पुलिस के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा ग्राम सभा के कुंवारीडीह निवासी कमलेश चौहान (25) ने रविवार देर रात अपने घर के एक कमरे को अंदर से बंद कर फांसी का फंदा लगा लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमलेश को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के पिता रामपति चौहान ने पुलिस को बताया कि कमलेश की शादी करीब दो माह पूर्व बिहार के बक्सर जिले में हुई थी। शादी के करीब 10 दिन बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित