मऊ , जून 27 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में नहाने के दौरान घाघरा नदी में डूब रहे भाई को बचाने के लिए उतरी दो बहनों का क्षत विक्षत शव घटना के चौथे दिन बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र में नदी में पाये गये।

पुलिस ने बताया कि शनिवार की दोपहर बलिया जिले के उभाव थाना अंतर्गत गुलौरी मठिया के पास घाघरा नदी में किनारे दोनों बहने प्रियांशु व प्रतिज्ञा का शव बरामद किया गया। जिसमें बड़ी बहन प्रियांशु 21 वर्ष के केवल दोनों पैर मिले हैं। वहीं छोटी बहन प्रतिज्ञा के भी क्षत विक्षत स्थिति में शव मिले। लगातार चार दिनों तक स्थानीय गोताखोर, पीएसी l व एनडीआरएफ की टीम घाघरा नदी में दोनों बहनों की तलाश कर रही थी।

गौरतलब हो कि बुधवार को गंगा दशहरा पर्व पर मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव से रामविलास यादव की पत्नी एक बेटा व दो बेटियों सहित घाघरा नदी स्नान करने गई थे। पानी में नहाने के दौरान लड़का अभय यादव गहरे पानी में डूबने लगा। अपने भाई को डूबता देख बड़ी बहन प्रियांशु 21 वर्ष नदी में कूद पड़ी और उसने भाई को पड़कर किनारे के तरफ धकेल दिया। लेकिन वह गहरे पानी में बहने लगी। बड़ी बहन को डूबते देख छोटी बहन प्रतिज्ञा 12 वर्ष भी नदी में उतर गई और दोनों बहने देखते-देखते घाघरा नदी में समा गई। घटना के चौथे दिन दोनों बहनों का शव शनिवार को बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित