मऊ , अप्रैल 18 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार घोसी थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी बुजुर्ग (मठिया) निवासी शजालन्धर राजभर ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को विपक्षी बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। इस सूचना के आधार पर थाना घोसी में मुकदमा अपराध संख्या 151/26 धारा 87 एवं 137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत गुलशन निषाद पुत्र राजकुमार निवासी पकड़ी बुजुर्ग (मठिया) थाना घोसी समेत अन्य आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर शनिवार को वांछित अभियुक्त गुलशन निषाद (23) को हडहुआ मोड़ के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित