मऊ , अप्रैल 03 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में बीती रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवारी युवक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार जनपद के रानीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (30) बीती रात मोहम्मदाबाद गोहना एक कार्यक्रम में गए थे। यहां से घर वापसी के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस लेन किलोमीटर संख्या 269 के पास कोई अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित