मऊ , जून 17 -- उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की शिनाख्त हरदोई जनपद के निवासी के रूप में की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित वनदेवी जंगल में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान हरदोई निवासी मनोज कुमार पुत्र हरपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक शारीरिक रूप से कमजोर और दिव्यांग प्रतीत हो रहा था। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित