लीड्स , जून 17 -- सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) के शानदार अर्धशतकों तथा उनके बीच 115 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत भारत ने महिला टी 20 विश्व कप में ग्रुप एक के मैच में नीदरलैंड्स के खिलाफ पांच विकेट पर 205 रन का विशाल स्कोर बना लिया।

नीदरलैंड्स का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला उस पर भारी पड़ा क्योंकि दोनों भारतीय ओपनरों न केवल अर्थशतक ठोके बल्कि शतकीय साझेदारी भी कर डाली। मंधाना ने 47 गेंदों पर 74 रन में 11 चौके और एक छक्का लगाया जबकि शेफाली ने 38 गेंदों पर 55 रन में 10 चौके लगाए।

शेफ़ाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को मज़बूत शुरुआत दिलाते हुए शतकीय साझेदारी की। शेफ़ाली ने अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद मंधाना ने भी अर्धशतक पूरा किया और भारत एक बडे़ स्कोर की ओर अग्रसर हो गया। शेफ़ाली के आउट होने के बाद मंधाना ने पारी को और गति दी लेकिन वह 16वें ओवर में आउट हो गईं जिसके बाद ऋचा घोष ने पारी की ज़िम्मेदारी संभाली और मात्र 8 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद रहीं, वहीं दीप्ति ने अंतिम दो गेंदों पर दो बाउंड्री बटोरते हुए भारत को 209 के आंकड़े तक पहुंचाया।

भारत ने वर्ल्ड कप में अपना सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया। ओपनर्स ने शुरुआत में साधारण बॉलिंग का पूरा फ़ायदा उठाया और भले ही पावरप्ले के बाद रन बनाने की रफ़्तार धीमी हो गई, लेकिन भारत ने ओपनिंग में 115 रन की साझेदारी की। शेफाली अपनी फ़िफ़्टी पूरी करने के बाद आउट हो गईं, लेकिन स्मृति ने खेलना जारी रखा और पिछले मैच के अपने स्कोर से बेहतर प्रदर्शन किया। जेमिमाह और यास्तिका कुछ खास नहीं कर पाईं, लेकिन ऋचा घोष (नाबाद 20) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 10) ने शानदार फ़िनिशिंग करते हुए स्कोर को 200 के पार पहुँचाया। नीदरलैंड्स ने बीच-बीच में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन उन्होंने कुछ कैच छोड़े और रन-आउट के कुछ मौके भी गंवा दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित