भरतपुर , जुलाई 14 -- राजस्थान में भरतपुर में आस्था के प्रतीक शहर के प्रसिद्ध बिहारी जी मंदिर में एक श्रद्धालु की ओर से भगवान को चढ़ाया गया कीमती हीरा गायब होने और उसकी जगह कांच का टुकड़ा लगाये जाने के गंभीर मामले में देवस्थान विभाग के पल्ला झाड़ लेने से श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर रंजीत नगर निवासी ऑयल मिल कारोबारी परिवार की बुजुर्ग महिला मीरा बंसल ने मुख्यमंत्री भजनलाल से शिकायत करके मामले की जांच की मांग की है। श्रद्धालु महिला ने दिसंबर 2024 में दिल्ली से तीन लाख 64 हजार रुपये में खरीदे इस हीरे का पक्का बिल और प्रमाणपत्र भी मुख्यमंत्री को भेजकर कहा है कि अधिकारी अब यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि क्या पता शुरुआत में ही कांच का टुकड़ा चढ़ाया गया हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित