भरतपुर , जून 05 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में हाउसिंग बोर्ड के श्याम वाटिका रोड पर चिंता हरणी माता मंदिर के आसपास पिछले कई दिनों से श्रद्धालुओं को भयभीत कर रहे कॉमन क्रेट सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांप के पकडे़े जाने के बाद श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। मंदिर सूत्रों ने बताया कि सांप पिछले कई दिनों से मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में दिखाई दे रहा था। इससे लोगों में भय व्याप्त था। शुक्रवार को सुबह सांप फिर मंदिर परिसर में नजर आया और वहां रखे स्पीकर के नीचे जाकर छिप गया, जिसे पथिक लोक सेवा समिति के सांप पकड़ने में दक्ष आवेश कुमार ने पकड़ कर उसे जंगल में छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित