भीलवाड़ा , अगस्त 26 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत सेथुरियाई के सोपुरा गांव स्थित श्री श्री 1008 श्रीहीरापुरी जी महाराज के मंदिर पर मंगलवार को बिजली गिरने से मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम को तेज गर्जना के साथ अचानक बिजली सीधे मंदिर के ऊपर गिरी। बिजली गिरने से मंदिर के ऊपर लगा कलश टूट गया और मंदिर के ऊपरी हिस्से का कुछ भाग भी खंडित हो गया। इसके अलावा मंदिर परिसर में लगा लाइटिंग बोर्ड और विद्युत उपकरण भी जलकर खराब हो गये।
घटना के समय मंदिर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित