देहरादून , मार्च 30 -- उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत, मंदाकिनी नदी पर बनी सिंगोली भटवारी जल विद्युत परियोजना के कुंड बैराज से आगामी एक अप्रैल बुधवार को सभी गेटों से पानी छोड़ा जायगा। इसलिए परियोजना प्रबंधन ने नदी के आसपास रहने वालों से तट से दूर रहने और सतर्कता बरतने का अनुरोध करते हुए चेतावनी दी है।
परियोजना प्रबंधन की ओर से सोमवार को जारी चेतावनी पत्र के अनुसार, आगामी एक अप्रैल को सुबह 07:30 बजे से लेकर अपराह्न 04:00 बजे तक मंदाकिनी नदी पर बने सभी गेटों से पानी छोड़ा जाएगा। यहां लगाए गए रेडीयल गेट्स की मरम्मत तथा सिल्ट फ्लैशिंग के लिए ऐसा किया जाना अति आवश्यक है। जिस वजह से नदी का जल स्तर एवं जल प्रवाह और अधिक बढ़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित