पटना , मई 28 -- बिहार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार ने बकरीद के अवसर पर बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ईद-उल अजहा त्याग और समर्पण का पर्व है। उन्होंने कहा कि यह पर्व एकता, सौहार्द और करुणा की भावना को मजबूत करता है तथा सभी लोगों को मिलजुल कर रहने की प्रेरणा देता है।.मंत्री ने कहा कि बिहार की गंगा जमुना संस्कृति पूरे देश के लिए मिसाल रही है। उन्होंने बिहार के सभी नागरिको की खुशहाली एवं उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित