विजयवाड़ा , नवंबर 01 -- आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने रविवार को बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल का दौरा करते हुए 10वीं कक्षा की उस छात्रा के बारे में जानकारी ली जिस पर शनिवार को अनंतपुर जिले के राप्टाडु गांव में एक युवक ने कक्षा के अंदर चेन-सॉ (आरी) से हमला कर दिया था।
श्री लोकेश ने डॉक्टरों से छात्रा के इलाज के बारे में बात की। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद उसकी हालत स्थिर की। इसके बाद उसे बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भेज दिया गया। श्री लोकेश ने कहा कि अगले 48 घंटे बहुत अहम हैं और उन्होंने आंध्र प्रदेश के लोगों से छात्रा के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित