पटना , मई 21 -- ाजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि आर्थिक अपराध इकाई के विशेष सेल के गठन से विभागीय कार्यों की निगरानी मजबूत होगी और भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मियों एवं अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में व्यवस्था सुधार और भ्रष्टाचार पर सख्ती के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर विभाग में आर्थिक अपराध इकाई का विशेष सेल गठित किया गया है। विभाग में लगातार मिल रही भ्रष्टाचार, अवैध वसूली तथा राजस्व कार्यों में अनियमितता की शिकायतों के बाद यह निर्णय लिया गया है।
आर्थिक अपराध इकाई, बिहार पटना द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में विशेष टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह टीम भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों की जांच और कार्रवाई में सहयोग करेगी।
प्रतिनियुक्त अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार, पुलिस निरीक्षक हरि ओझा तथा पुलिस अवर निरीक्षक चर्तुवेदी सुधीर कुमार शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभाग में विशेष दायित्व सौंपा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित