आगरमालवा, अप्रैल 11 -- मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री तथा आगरमालवा जिले के प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान ने आज आगरमालवा जिला मुख्यालय पर बडौद चौराहे से पाल रोड तक 98.34 लाख रुपए की लागत से बनने वाली डामरीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयासरत है। नगरीय क्षेत्रों में सुदृढ़ सड़क नेटवर्क एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित