नयी दिल्ली , मई 21 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी मंत्रिपरिषद से कामकाज में तेजी लाने का आह्वान किया जिससे कि लोगों को अधिक से अधिक फायदा मिल सके।
मंत्रिपरिषद की यहां चार घंटे से अधिक चली बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मंत्रियों का उद्देश्य और लक्ष्य हमेशा लोगों के जीवन में सुगमता लाना होना चाहिए और जनता के लिए जीवन यापन में आसानी सुनिश्चित होनी चाहिए।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को सरकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने मंत्रियों को शासन और कार्य वितरण पर ध्यान केंद्रित रखने की सलाह देते हुए कहा कि सरकारी कार्यों में कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित