देहरादून , अप्रैल 03 -- उत्तराखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने शुक्रवार विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आज हमने बैठक में शामिल सभी सदस्यों से सुझाव हासिल किये हैं तथा विभाग के अंतर्गत और कितने जनकल्याणकारी कार्य किये जा सकते हैं इस बारे में चर्चा की है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों के प्रति जनमानस को जागरूक किया जाए तथा होर्डिंग तथा अन्य प्रचार-प्रसार माध्यमों से जन कल्याणकारी योजनाओं को साझा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समय-समय पर देखरेख की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य करने की नियत हो तो सारे कार्य अच्छे ढंग से पूर्ण किये जा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित