पटना , अक्टूबर 7 -- बिहार मातृ एवं शिशु कल्याण समिति और श्री तख्त हरिमंदिर जी पटना साहिब के बीच हुए सहमति ज्ञापन के तहत पटना सिटी के मंगल तालाब परिसर स्थित लेडी स्टीफेन्सन सेंटर में एमआरआई, सीटी स्कैन और पैथोलॉजी समेत अन्य आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बिहार मातृ एवं शिशु कल्याण समिति, राज्यपाल सचिवालय और श्री तख्त हरिमंदिर जी पटना साहिब के बीच बुधवार को इस संबंध में सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्र की स्थापना मंगल तालाब परिसर में स्थित लेडी स्टीफेन्सन सेंटर में की जाएगी और इसका संचालन श्री तख्त हरिमंदिर जी पटना साहिब की तरफ से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित