कोलकाता , मार्च 08 -- वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका को टीमें मंगलवार की सुबह को चार्टर विमान में जोहैनेसबर्ग और वहां से वेस्टइंडीज का दल एंटीगुआ के लिए उड़ान भरेगा।

दोनों टीमों को रविवार को भारत से रवाना होने की उम्मीद थी लेकिन आज अपराह्न उन्हें नई तारीख की पुष्टि दी गई। दक्षिण अफ्रीका टीम के तीन सदस्य केशव महाराज, जॉर्ज लिंडे और जेसन स्मिथ पूरे टीम प्रबंधक के साथ आज ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे क्योंकि 15 मार्च से दक्षिण अफ्रीका को वहां पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति के कारण एयरस्पेस बंद होने या सीमित होने के चलते दोनों टीमों में नाराजगी है। वेस्टइंडीज एक मार्च को भारत से हारने के बाद से ही कोलकाता में है जबकि दक्षिण अफ्रीका 4 मार्च को न्यूजीलैंड के हाथों मिली सेमीफाइनल में हार के बाद से ही स्वदेश नहीं लौट पा रहा है। वेस्टइंडीज के कोच डैरन सैमी सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट के जरिए अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं जबकि क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर सहित दक्षिण अफ्रीका के कई खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर अपनी बात रख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित