उज्जैन , मई 16 -- मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान मंगलनाथ मंदिर में एक श्रद्धालु अनजाने में अपना एक बैग मंदिर में भूल गया लेकिन लगभग बीस हजार मूल्य की सामग्री से भरे बैग को सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत खोजकर सुरक्षित वापस लौटा दिया।
पंजाब के बरनाला निवासी गोविंद बिहूराम शनिवार को भात पूजन एवं दर्शन के लिए मंगलनाथ मंदिर आए थे। पूजा के दौरान वह मंदिर परिसर में सामग्री से भरा बैग भूल गए। मंदिर पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम शर्मा एवं गार्ड सुपरवाइजर नरेन्द्र मालवीय को बैग मिला। दोनों कर्मचारियों ने तुरंत बैग में उपलब्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और यजमान को बैग पूरी तरह सुरक्षित वापस लौटा दिया।
मंगलनाथ मंदिर के प्रशासक के.के. पाठक ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए दोनों कर्मचारियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित