लखनऊ , अप्रैल 03 -- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए लखनऊ के गौतमपल्ली थाने के सभी कर्मचारियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम की दूरी पर स्थित गौतमपल्ली थाने के कर्मचारियों के खिलाफ अतिसंवेदनशील माने जाने क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लिप्त पाये जाने पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस आयुक्त के आदेश के मुताबिक थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर श्री विपिन सिंह को थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाने लाया गया था, जहां उससे करीब ढाई लाख रुपये की अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगा। मामला सामने आने के बाद इसे बेहद गंभीरता से लिया गया और जांच सीधे पुलिस कमिश्नर स्तर से कराई गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित