सीहोर , सितंबर 12 -- मध्यप्रदेश में सीहोर जिले की तहसील श्यामपुर के पटवारी को भ्रष्टाचार के आरोप में एसडीएम तन्मय वर्मा ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जिला प्रशासन के अनुसार ग्रामीणों द्वारा पटवारी जितेन्द्र कुमार शर्मा पर बीपीएल कार्ड, जमीन का पट्टा सहित अनेक राजस्व संबंधी कार्यों के लिए राशि की मांग करने संबंधी आरोप लगाए गए थे। तहसीलदार श्यामपुर द्वारा शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय जांच प्रस्तावित की गई है।
इस मामले में तहसीलदार के प्रतिवेदन पर अनुविभागीय अधिकारी ने पटवारी को निलंबित करने के आदेश दिए है। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय तहसीलदार तहसील सीहोर ग्रामीण, जिला सीहोर नियत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित