भोपाल , अक्टूबर 08 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम का आयोजन 09 अक्टूबर को भोपाल में किया जाएगा।
टीटी नगर स्टेडियम में सुबह 10.30 बजे होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, महापौर, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित