भोपाल , अप्रैल 04 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय समन्वय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक केरवा रोड स्थित शारदा विहार परिसर में शनिवार से प्रारंभ हुई।

बैठक में संघ की प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिन्दू परिषद, सेवा भारती सहित विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस दौरान संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों और कार्यपद्धति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार को शामिल हो सकते हैं। उनके साथ क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल के भी बैठक में भाग लेने की संभावना है।

बताया गया कि पूर्व में प्रदेश संगठन महामंत्री रहे हितानंद शर्मा को हाल ही में संघ के मध्य क्षेत्र सह-बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बाद वर्तमान में यह पद रिक्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित