भोपाल , अगस्त 09 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को आदिवासी समाज की विभिन्न रैलियां निकाली गईं। राजधानी के आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग रैली के रूप में टीटी नगर दशहरा मैदान पहुंचे। न्यू मार्केट के समीप रैली में शामिल युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए।

जबकि अलग-अलग स्थानों से निकली रैलियों के टीटी नगर दशहरा मैदान पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। यहां आदिवासी विकास परिषद की ओर से विश्व आदिवासी दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित आदिवासी समाज के युवा और कलाकार शामिल हुए। श्री सिंघार यहां रैली को संबोधित किया।

जानकारी के अनुसार आदिवासी समाज के लोग छह अलग-अलग स्थानों से रैली के रूप में टीटी नगर दशहरा मैदान पहुंचे। केकड़िया से नीलबड़ और अटल पथ होते हुए रैली टीटी नगर दशहरा मैदान पहुंची। दूसरी ओर झिरी से कजलीखेड़ा, कोलार रोड, चूना भट्टी, कोलार तिराहा, मैनिट और माता मंदिर होते हुए रैली निकाली गई। वहीं महाबली नगर (सतपुड़ा भवन) से शौर्य स्मारक, लिंक रोड, रोशनपुरा और रंगमहल चौराहा होते हुए आदिवासी समाज के लोग टीटी नगर दशहरा मैदान पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित