भोपाल , अक्टूबर 22 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर स्थित झुग्गी में 29 वर्षीय रैपिडो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसकी मां कमरे में पहुंचीं तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार, रोहित वर्मा पिता देवदास वर्मा रैपिडो चलाने के साथ दिन में चाय बेचने का काम भी करता था। बुधवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। गुरुवार सुबह उसकी मां उसे देखने पहुंचीं तो वह फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को परिजनों से पूछताछ में पता चला कि रोहित को शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर नशे की हालत में आत्महत्या करने की बात कहता था। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित