भोपाल , मार्च 20 -- रमजान के 29वें रोजे के बाद गुरुवार शाम भोपाल शहर में ईद का चांद नजर नहीं आया। विभिन्न स्थानों पर रूयते हिलाल कमेटी द्वारा पुष्टि के प्रयास किए गए, लेकिन कहीं से भी चांद दिखने की तस्दीक नहीं हुई। इसके बाद शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने 30 रोजे पूरे होने के चलते 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाने का ऐलान किया है।
भोपाल में गुरुवार रात तरावीह की आखिरी नमाज अदा की गई, जबकि आज शुक्रवार को जुमातुल विदा की नमाज होगी, जो इस रमजान का अंतिम जुमा है। मसाजिद कमेटी की बैठक में ईद की नमाज के समय निर्धारित किए गए हैं। ईदगाह में सुबह 7:30 बजे, जामा मस्जिद में 7:45 बजे, ताजुल मसाजिद में 8:00 बजे और मोती मस्जिद में 8:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। अन्य मस्जिदों में नमाज का समय प्रातः 8:30 बजे रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित