भोपाल , फरवरी 19 -- रेलवे द्वारा आगामी होली त्यौहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली एलटीटी-बनारस-एलटीटी, पुणे-गोरखपुर-पुणे एवं सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी के मध्य स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी, जो पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर गुजरेंगी।
ट्रेन संख्या 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-एलटीटी स्पेशल (04-04 ट्रिप) 25, 26 फरवरी तथा 04, 05 मार्च 2026 को एलटीटी से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 01:10 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में 27, 28 फरवरी तथा 06, 07 मार्च 2026 को सुबह 06:35 बजे बनारस से रवाना होकर दूसरे दिन 16:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
ट्रेन संख्या 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल (16-16 ट्रिप) 21 से 28 फरवरी तथा 01 से 08 मार्च 2026 तक पुणे से सुबह 06:50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 16:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 22 फरवरी से 01 मार्च तथा 02 से 09 मार्च 2026 तक प्रतिदिन 17:30 बजे गोरखपुर से रवाना होकर तीसरे दिन 03:15 बजे पुणे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर-सीएसएमटी प्रतिदिन स्पेशल (16-16 ट्रिप) 21 से 28 फरवरी तथा 01 से 08 मार्च 2026 तक सीएसएमटी से रात्रि 22:30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 10:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 23 फरवरी से 02 मार्च तथा 03 से 10 मार्च 2026 तक 14:30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 00:40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, भोपाल एवं बीना सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
सभी स्पेशल ट्रेनों में वातानुकूलित द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी, शयनयान, सामान्य श्रेणी तथा एसएलआरडी कोच उपलब्ध रहेंगे। यात्रीगण स्पेशल ट्रेनों के ठहराव एवं समय-सारणी की विस्तृत जानकारी संबंधित स्टेशन, एनटीईएस या रेल मदद 139 अथवा अधिकृत रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित