भोपाल , मार्च 17 -- पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए फर्जी फोन कॉल से सतर्क रहने संबंधी महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। जारी परामर्श में बताया गया है कि हाल ही में कुछ अज्ञात व्यक्ति रेल अधिकारियों का नाम लेकर सेवानिवृत्त एवं सेवानिवृत्ति के निकट कर्मचारियों को फोन कर बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पिन और अन्य गोपनीय जानकारी मांग रहे हैं, जो कि धोखाधड़ी का प्रयास है।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे का कोई भी अधिकारी या विभाग फोन पर किसी भी प्रकार की बैंकिंग गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पिन या पासवर्ड नहीं मांगता है। इस प्रकार की कॉल पूरी तरह फर्जी हैं। एडवाइजरी में कर्मचारियों से कहा गया है कि वे फोन पर ओटीपी, पिन, पासवर्ड या बैंक विवरण साझा न करें, किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध कॉल करने वाले के दबाव में न आएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित