भोपाल , अप्रैल 14 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज मंगलवार को अपराह्न कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था एवं विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

श्री मिश्रा ने पदभार संभालने के बाद कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्व, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी तथा जिले में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा। नवागत कलेक्टर ने यह भी कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित