मुंबई , नवंबर 07 -- ोजपुरी फिल्म 'दुल्हन ई एमआई' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। एडवाइज मूवीज प्रस्तुत इस फिल्म में अभिनेत्री ऋचा दीक्षित मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

आरजी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सूरज गिरी ने किया है, जबकि इसके निर्माता राकेश सदानंद गुप्ता हैं। फिल्म की कहानी बदलते सामाजिक परिवेश और रिश्तों के नए स्वरूप पर आधारित है।

निर्देशक सूरज गिरी ने बताया कि 'दुल्हन ई एमआई' की अवधारणा अलग है। इसमें आज के समाज में बदलते रिश्तों और नई सोच को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

ऋचा दीक्षित ने कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए खास अनुभव है। फर्स्ट लुक जारी होने के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया से वह उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को भी पसंद करेंगे।

फिल्म में ऋचा दीक्षित के साथ कुंदन भरतवाज, विनोद मिश्रा, नीलम पांडेय, सोनू पांडेय, अशोक गुप्ता, सुनील पांडेय और सपना यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कथा रणधीर एन. दास ने लिखी है, जबकि पटकथा और संवाद मनि भारती के हैं। गीत एस. कुमार और राजेश मिश्रा ने लिखे हैं तथा संगीत एस. कुमार ने दिया है।

फिल्म का छायांकन देवेंद्र तिवारी, संकलन नागेंद्र यादव, नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी और कला निर्देशन बबलू बिहारी ने किया है। इसके कार्यकारी निर्माता जितेंद्र एस. गुप्ता और प्रोडक्शन कंट्रोलर अंकित तिवारी हैं। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन आई विजन स्टूडियो में हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित