भीलवाड़ा , फरवरी 18 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के फूलियाकलां थाना क्षेत्र में बुधवार को मेगा हाईवे 148 डी पर भैंसों को बचाने के प्रयास में कार के अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक डिग्गी मालपुरा से पांच लोग स्कार्पियो में सवार होकर गहूंली माताजी गांव में रिश्तेदारी में मायरा (भात) लेकर जा रहे थे। मेगा हाईवे पर राज्यास के पास अचानक मवेशियों का झुंड सामने आ गया। भैंसों को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी सडक़ से उतरकर पलट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित