रायपुर , मई 30 -- ) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वंदे मातरम् को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं को बिना देखकर पढ़े राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् सुनाने की चुनौती दी है।

श्री बघेल ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस की परंपरा में वंदे मातरम् का विशेष स्थान रहा है और पार्टी के कार्यक्रमों की शुरुआत इसी गीत से होती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के जिला स्तरीय आयोजनों में भी नियमित रूप से वंदे मातरम् गाया जाता है, जबकि भाजपा के लोग इस विषय पर केवल राजनीति कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने हालिया दिल्ली दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। बैठक में पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान पर भी श्री बघेल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा को जनता के बीच अवश्य जाना चाहिए, क्योंकि आम लोग सरकार से कई मुद्दों पर जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता स्वयं भाजपा से सवाल पूछेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित