रायपुर , जुलाई 20 -- छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के लगातार संयुक्त दौरों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मंत्री रामविचार नेताम और भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने इस मुद्दे पर तीखी टिप्पणियां कीं। साथ ही मंत्री नेताम ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्यों को लेकर भी कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया।
मंत्री रामविचार नेताम ने भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के एक साथ दौरों पर टिप्पणी करते हुए कहा, "बाबा को भेलपुरी खिला रहे हैं, नट-बोल्ट वाले कड़कनाथ भी खिलाएं। दिल मिले या न मिले, आंखें जरूर मिला रहे हैं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए या राष्ट्रीय स्तर पर कोई जिम्मेदारी दे, यह पूरी तरह कांग्रेस का आंतरिक विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित