भरतपुर , जुलाई 15 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के भुसावर के कृषि कॉलेज में नव निर्मित प्रशासनिक और अकादमिक भवन का लोकार्पण समारोह 17 जुलाई को आयोजित होगा।

कालेज के प्रशासनिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और विधायक बहादुर सिंह कोली मौजूद रहेंगे।

कुलगुरु पुष्पेंद्र सिंह चौहान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर नव निर्मित प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन के साथ-साथ छात्र एवं कन्या छात्रावास का भी लोकार्पण किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित