वेलिंग्टन , अक्टूबर 21 -- न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर ने कहा कि लगभग चार साल के लंबे अंतराल के बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार को यहां के हालात खूब रास आयेंगे। वह नई गेंद से हमारे लिये बड़ी चुनौती हो सकता है।

क्राइस्टचर्च में गुरुवार को शुरू होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज में, न्यूजीलैंड की टीम निश्चित रूप से उस चुनौती को लेकर सतर्क है जो भुवनेश्वर पेश कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित