मुंबई , अक्टूबर 03 -- क्रिएटर-एक्टर भुवन बाम ने अपने स्कूल के दिनों की एक पुरानी याद सोशल मीडिया पर साझा की है। भुवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वर्ष 2007-08 के कक्षा नौवीं के अपने रिपोर्ट कार्ड की तस्वीर साझा की, जिसमें गणित में उन्हें 100 में से महज 26 अंक मिले थे।भुवन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मैथ्स पे बहुत डांट पड़ती थी।" रिपोर्ट कार्ड पर शिक्षक ने भी गणित में अधिक मेहनत करने की सलाह देते हुए उनके अंदर अच्छा पोटेंशियल होने की बात कही थी।

करीब दो दशक पुरानी इस याद को साझा करते हुए भुवन ने लिखा, "पर मैं काम कर रहा हूं अपनी मैथ्स पे।" उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों के लिए दिलचस्प और रिलेटेबल थ्रोबैक बन गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित