देहरादून/नयी दिल्ली , मई 19 -- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने अपने शोक संदेश में कहा "भुवन चंद्र खंडूरी के निधन से गढ़वाल, उत्तराखंड और देश ने सच्चाई तथा सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला एक महान नेता खो दिया है। उनकी ईमानदारी की मिसाल पूरे देश में दी जाती रही है और सार्वजनिक जीवन में उनकी सादगी तथा कर्तव्यनिष्ठा अनुकरणीय रही।"श्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी राज्य की राजनीति के बेमिसाल नेता थे, जिनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा पूरे देश में विख्यात थी। उनके निधन से पैदा हुई रिक्तता को भरना बेहद मुश्किल होगा। उत्तराखंड कांग्रेस ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित