धर्मशाला , मई 18 -- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के रॉयल चैलेंजर्स बनाम पंजाब किंग्स तथा दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार खेले गये मुकाबलों के दौरान जहां भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब किंग्स के दो विकेट झटक कर पर्पल कैप तालिका में अपनी बढ़त मजबूत कर ली है। वहीं ऑरेंज कैप सूची में विराट कोहली और केएल राहुल भी आगे बढे है। भुवनेश्वर कुमार का पंजाब किंग्स के खिलाफ भी विकेट लेने का सिलसिला जारी रहा है और उन्होंने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य एवं प्रभसिमरन सिंह को पहले एवं तीसरे ओवर में ही आउट कर दिया। उन्होंने 38 रन देकर दो विकेट लिए। जहां उनकी इस सीज़न इकॉनमी 7.70 है तो वहीं इस मैच में उन्होंने 9.50 की इकॉनमी से रन ख़र्च किए। इन दो विकेटों के साथ उनके इस सीज़न 24 विकेट हो गए हैं जो दूसरे स्थान पर मौजूद कगिसो रबाडा से तीन अधिक हैं। इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कम्बोज से पांच विकेट आगे हैं। शाम वाले मैच में जोफ़्रा आर्चर ने 35 रन देकर दो विकेट लिए और बेहतरीन वापसी की। आर्चर 17 विकेट के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। चार अन्य गेंदबाजो के नाम 16 विकेट हैं।
ऑरेंज कैप सूची में आरसीबी के विराट कोहली ने 37 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली और कूपर कॉनली ने भी 22 गेंदों में 37 रन बनाए। दोनों ने बल्लेबाजों पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम की जीत में अहम योगदान दिया। कोहली के इस सीजन 542 रन हो चुके हैं और वह शीर्ष दो पर मौजूद गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (554 रन) और शुभमन गिल (552 रन) के करीब आ गए हैं। कॉनली के अब 473 रन हैं और वह आठवें स्थान पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित