भुवनेश्वर , जून 11 -- पूर्वी तटीय रेलवे ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान दो खाली ट्रेन रैक एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए थे, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने या ट्रेन सेवाओं में कोई रुकावट होने की सूचना नहीं है।

पूर्वी तटीय रेलवे के सूत्रों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब मेंटेनेंस के काम के लिए एक खाली रैक को ले जाया जा रहा था। धीमी गति से शंटिंग ऑपरेशन के दौरान चलती हुई रैक एक दूसरी खड़ी खाली रैक के करीब आ गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित