पन्ना , जून 07 -- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में उड़की गांव के निकट आज दोपहर हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर लगभग तीन बजे एक ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में ऑटो, मोटरसाइकिल और बोलेरो वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
मृतकों की पहचान सारंगपुर किटहा निवासी राकेश पटेल (35) और अमरनाथ पटेल (28) के रूप में की गई है। दुर्घटना में ऑटो चालक सहित तीन लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित